यूपी में बनी बीजेपी की सरकार, तो ये होंगे सीएम पद के मजबूत दावेदार

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 07:38:44 AM
BJP government in UP, then it will be a strong contender for CM post.

यूपी उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, पंजाब में विधानसभा चुनाव हो चुके है और आज चुनावों के परिणाम आने वाले है।  सभी पार्टियों की नजर चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है। वैसे माना जाए तो यूपी के चुनाव ही देश की राजनीति की दिशा तय करते है। यूपी में एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा हैै।

भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर दिनेश शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है। दिनेश शर्मा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वे गुजरात राज्य के प्रभारी भी हैं। माना जाता है कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और खुद प्रधानमंत्री मोदी के विश्वासपात्र है।

पार्टी में मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरा नाम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह का चल रहा है। उनके पक्ष में सबसे बड़ी बात यह है कि कि पार्टी में एक भी नेता उनके खिलाफ लामबंदी करने वाला नहीं है। पश्चिम बंगाल के प्रभारी के तौर पर उनका कार्यकाल बड़ा ही शानदार माना जाता है।

इनके अलावा यूपी बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी लिस्ट में आगे चल रहा है। केशव प्रसाद मौर्य साफ छवी के नेता है और उनकी बड़े नेताओं में अच्छी पेठ है, जिसका उनकों भरपुर फायदा मिल सकता है। 

माना तो यह भी जा रहा है की केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को भी नरेन्द्र मोदी केंद्र से यूपी में भेज सकते है। राजनाथ सिंह पूर्व में भी यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके है और उनकों राजनीति का काफी लंबा चोड़ा अनुभव है, तो उनकी भी दावेदारी मानी जा रही है।
हालांकि यह तो अब चुनाव परिणामों के बाद ही तय होगा की यूपी में मुख्यमंत्री का सेहरा किस के सिर पर बंधता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.