महिंद्रा मोजो अब नए कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 12:11:19 PM
Mahindra Mojo is now available in new color options

नई दिल्ली। महिंद्रा टू-व्हीलर्स कंपनी नें अपनी मशहूर बाइक मोजो को एक नए कलर वेरिएंट में बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी नें अपनी इस मशहूर बाइक मोजो को सनबर्स्ट येलो कलर ऑप्शन में भारतीय बाजार में पेश किया है। गौरतलब है कि बाइक के इस नए कलर को 2016 के दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। कंपनी नें मोजो को पहले ही बाजार में ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर ऑप्शन में बाजार में उतार दिया था।

भारत में वेस्पा नें लॉन्च किया अब तक का सबसे मंहगा स्कूटर, कीमत 12.04 लाख रुपए

महिंद्रा मोजो के इंजन पर नजर डाले तो इसमें 295 सीसी, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो कि 26 बीएचपी पावर के साथ ही 30एनएम  का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक बाइक की टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटे की है। बाइक में यूएसडी फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप लगाया गया है।

डिजाइन के मामले में ये बाइक काफी स्टाइलिश नज़र आती है। बाइक के फ्यूल टैंक, फ्रंट और रियर फेंडर, हेडलैंप काउल और रेडिएटर श्राउड्स को येलो कलर में रंगा गया है। नए पेंट स्कीम के अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन शानदार फीचर्स से लैस है हुंडई की ट्यूशॉ एसयूवी

महिंद्रा मोजो को लेकर कंपनी काफी गंभीर है। कंपनी लगातार इस बाइक के बेहतर वर्जन को लाने की कोशिशों में जुटी हुई है। जल्द ही महिंद्रा मोजो के एबीएस वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिंद्रा मोजो एबीएस 2017 तक भारतीय बाज़ार में दस्तक दे देगी। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत लगभग 1.69 लाख रुपए (एक्स-शोरुम, दिल्ली) के आसपास रखी गई है। 

आखिर लोग क्यों करते है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर 

बुरा नहीं ऑफिस में रोमांस, पर सावधानियां भी जरूरी

महिलाओं को बांझपन से मुक्ति दिलाए ये घरेलू उपचार



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.