मारूति सुजुकी ने आल्टो का ‘एमएस धोनी इन्सपायर्ड’ स्पेशल संस्करण पेश किया

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2016 08:22:29 PM
Maruti Suzuki Alto 'MS Dhoni Inspaerd special edition launched

हैदराबाद। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारति सुजुकी ने आज अपनी आल्टो छोटी कार का ‘एमएस धोनी इन्सपायर्ड’ विशेष संस्करण पेश किया। 

मारूति की आल्टो800 और आल्टो के10 कार का यह विशेष संस्करण कंपनी की क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी - दि अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ जुड़ाव का हिस्सा है। 

फिएट अर्बन कॉस भारत में हुई लॉन्च

कार का यह विशेष संस्करण मारूति सुजुकी डीलरशिप पर अक्तूबर के पहले सप्ताह से उपलब्ध होने लगेगा। मारूति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक विपणन एवं बिक्री आर.एस. कलसी ने कहा की आल्टो कार का फिल्म के साथ जुड़ाव धोनी की जबर्दस्त ख्याति पर आधारित है। यह भारत में इस कार की साख के साथ मेल खाता है। 

धोनी, फिल्म की स्टार कास्ट और कल्सी सभी ने मिलकर यहां आल्टो800 और आल्टो के10 के विशेष संस्करण का अनावरण किया। 

कल्सी ने कहा, ‘प्रतिष्ठित ब्रांड के तौर पर दोनों को ही पूरे देश में सभी संस्कृति और भाषाओं के लोग समान रूप से प्यार करते हैं। आल्टो एकमात्र कार ब्रांड है जिसकी 30 लाख कारों की बिक्री हो चुकी है। दूसरी तरफ एम एस धोनी भारतीय क्रिकेट के जाने माने सितारे हैं और उन्हें क्रिकेट जगत में उनकी खास नेतृत्व शैली के लिये पहचाना जाता है।’

जापानी कार कंपनी नें 9,35,000 सुबारु लीगैसी कारें मंगाई वापस

उन्होंने कहा, ‘एम एस धोनी और आल्टो कार दोनों की सफलतायें और पहचान उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में सही मायनों में स्टार बनातीं हैं।’

धोनी ने इस अवसर पर कहा, ‘मैंने अपना काम कर दिया है। मैंने कहानी सुना दी है और मेरा काम हो गया है। अब सब कुछ एक्टर को देखना है।’            -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.