रक्षा मंत्रालय को 375 करोड़ की गाड़ियां सप्लाई करेगा टाटा मोटर्स

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 07:48:24 PM
 Tata Motors to supply 375 million vehicles to defense ministry

टाटा मोटर्स को रक्षा मंत्रालय से थलसेना और नौसेना के लिए विशेष तौर पर तैयार 3192 सफारी स्टोर्म ब्रांड वाहनों की आपूर्ति का ठेका मिला है। ये वाहन मारूति जिप्सी का स्थान लेंगे। 

समझा जाता है कि यह सौदा 375 करोड़ रुपए का है। उन्हेें जीएस-800 जनरल सर्विस 800 नामक वाहनों की नई श्रेणी के तहत बनाया जाएगा। इनमें रक्षा मंत्रालय की जरूरतों के अनुसार तब्दीली की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि ये सफारी स्टोर्म रक्षा मंत्रालय के प्रस्ताव संबंधी अनुरोध पत्र आरपीएफ के अनुसार विकसित किए गए हैं। उनकी कम से 800 किलोग्राम भार वहन क्षमता है। उनकी छत कठोर और उनमें वातानुकूलन व्यवस्था है। इन वाहनों का 15 महीनों तक विभिन्न भौगोलिक स्थितियों में परीक्षण किया गया है।

रक्षा आपूर्ति में टाटा मोटर्स के कदम योजना के अनुसार बढ़ रहे हैं। टाटा मोटर्स पहले ही 10 टन के टाटा हाई मोबिलिटी वाहनों की आपूर्ति कर चुका है जिन्हें टाट्रा वाहनों की जगह लगाया गया है।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.