अक्टूबर में 23 फीसदी बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 06:48:50 PM
23 per cent increase passenger numbers In October

नई दिल्ली। सस्ते विमान ईंधन और विमान सेवा कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण किराया सस्ता होने से घरेलू हवाई मार्गों पर यात्रियों की संख्या में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी का क्रम अक्टूबर में भी बना रहा।

इस साल सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में देश में हवाई यात्रियों की संख्या 23.20 प्रतिशत बढक़र 86.72 लाख पर पहुंच गई। सितंबर में यह आंकड़ा 70.39 लाख रहा था। पिछले साल जनवरी से अक्टूबर की तुलना में इस साल समान अवधि में हवाई यात्रियों की संख्या में 23.18 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। यह छह करोड़ 60 लाख 60 हजार से बढक़र आठ करोड़ 13 लाख 70 हजार पर पहुंच गई।

नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा आज यहाँ जारी आंकड़ों के अनुसार भरी सीटों के मामले में स्पाइस जेट सबसे आगे रही। अक्टूबर में उसकी महज 8.1 सीटें खाली गईं। इस मामले में इंडिगो दूसरे तथा गो एयर तीसरे स्थान पर रही। अक्टूबर में सबसे ज्यादा 36.93 लाख यात्रियों ने इंडिगो का टिकट कटाया। इसके बाद 12.73 लाख यात्रियों ने जेट एयरवेज, 11.25 लाख ने एयर इंडिया तथा 11.18 लाख ने स्पाइसजेट को चुना।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.