ओडिशा में 5000 करोड़ रुपए निवेश करेंगे अडाणी

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 04:21:41 AM
Adani to invest Rs 5000 crore in Odisha

भुवनेश्वर। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी की योजना ओडिशा में 5000 करोड़ रुपए निवेश करने की है।

‘मेक इन ओडिशा’ सम्मेलन में यहां अडाणी ने कहा कि ओडिशा की विशाल समुद्री सीमा और प्राकृतिक संसाधनों की पर्याप्तता इसे पूर्वी भारत में कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक बनाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कंपनी का कुल निवेश 12000 करोड़ रुपए से उपर ही बैठेगा। हमने निवेश की अतिरिक्त योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है और यह 15000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.