ब्रिक्स बैंक ने सडक़ परियोजना के लिए 35 करोड़ डॉलर का कर्ज की मंजूरी दी

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 10:09:31 PM
BRICS bank grants USD 350 million loan for MP road project

बीजिंग। ब्रिक्स के नवगठित नव विकास बैंक (एनडीबी) ने भारत को मध्य प्रदेश वृहत जिला सडक़ परियोजना के लिए 35 करोड़ डॉलर के रिण को आज मंजूरी दी। इसके अलावा 29 करोड़ डॉलर का ऋण चीन में अपतटीस पवन उर्जा परियोजना के लिए दी गई है।

एनडीबी ने घोषणा की कि उसके निदेशक मंडल ने चीन और भारत में दो परियोजनाओं के लिए कर्ज की मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं ‘पुतियान पिंघाई बे आफशोर विंड पावर प्रोजेक्ट’ तथा मध्य प्रदेश वृहत जिला सडक़ परियोजना शामिल हैं।

बैंक की विज्ञप्ति के अनुसार शंघाई में निदेशक मंडल की हुई बैठक में इन परियोजनाओं का आकलन किया गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.