देश के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी: सुरेश प्रभु

Samachar Jagat | Wednesday, 11 Jan 2017 10:14:05 PM
Changes need to development of country says Suresh Prabhu

कानपुर। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि केन्द्र की खस्ताहाल सरकार को देख उत्तर प्रदेश की जनता ने वर्ष 2014 में परिवर्तन के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)की सरकार बनाने में अहम योगदान दिया।

प्रभु आज यहां परिवर्तन संवाद कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते वे विपक्षी दलों पर सीधा हमलवार तो नहीं दिखे लेकिन प्रदेश सरकार के परिवर्तन की बात कहने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि 2014 में केन्द्र में जो सत्ता परिर्वन हुआ उसमें उत्तर प्रदेश की जनता ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की थी। उसका परिणाम भी धीरे-धीरे आ रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने तमाम ऐसी योजनाएं लागू की हैं जो आने वाले दिनों में या यूॅं कहें कि नई पीढिय़ों के लिए सुखदाई होगी। सभी योजनाओं में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है लेकिन प्रदेश में सरकार ने विकास की धार कुंद कर दी है।

प्रभु ने कहा कि जब केन्द्र की सोच वाली प्रदेश में सरकार होगी तो विकास के पंख लग जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील किया कि अपने शत प्रतिशत विकास के लिए अबकी बार परिवर्तन जरूर करें।

रेल मंत्री ने कहा कि विकास के लिए परिवर्तन बहुत जरूरी है जिसके चलते केन्द्र की सरकार लगातार परिवर्तन कर रही है। नोटबंदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन से लोगों को तकलीफें जरूर हुईं लेकिन उसका परिणाम अब आने लगा है। आने वाले दिनों में इसका ऐसा सकारात्मक परिणाम आएगा जिसको आप लोग सोच नहीं सकते।

समरोह में कानपुर के महापौर जे भसह द्रोण, विधायक सलिल विश्नोई, रघुनंदन भसह भदौरिया, भाजपा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.