आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते सोना सुधरा, चांदी में गिरावट जारी

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 12:03:55 AM
Gold recovers on jewellers' buying; silver extends weakness

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोर रुख के बावजूद आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग बढऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव 50 रुपए की तेजी के साथ 29450 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए। वही बिकवाली दबाव के चलते चांदी के भाव 865 रुपए की गिरावट के साथ 40,735 रुपए प्रति किलो रह गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में नरमी के बावजूद शादी-विवाह वालों की मांग को पूरा करने के लिए फुटकर और आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई।

सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सरकार द्वारा 500 रुपए और 1000 रुपए के मौजूदा नोटो को चलन से बाहर किए जाने कारोबार में 75 प्रतिशत की गिरावट आई।

सिंगापुर में सोने के भाव 0.54 प्रतिशत घटकर 1187.30 डॉलर और चांदी के भाव 0.15 प्रतिशत गिरकर 16.64 डॉलर प्रति औंस रह गए।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 50 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29450 रुपए और 29300 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।

चांदी तैयार के भाव 865 रुपए की गिरावट के साथ 40,735 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 940 रुपए की गिरावट के साथ 40,235 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 74000 से 75000 रुपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।

देश के चार महानगरों व् जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने ,चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलोग्राम 40,735 41,430 40,800 40,805 43,728
सोना प्रति दस ग्राम 29,450 28,905 29,475 29,390 30,130


कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर और क्रूड पाम ऑयल के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 28,754 28,736 28,770
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 40,151 40,672 40,943
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 3,255 3,253 3,113
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 397.40 401.20 392.65
क्रूड पाम ऑयल (रुपए प्रति 10 किलो) 554.00 556.00 553.50


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.