शीर्ष छह कंपनियों का एमकैप 33,985 करोड़ रूपए बढ़ा

Samachar Jagat | Sunday, 25 Sep 2016 11:54:04 AM
 increased 33 985 crore m cap top six companies

मुंबई। सेंसेक्स में गत सप्ताह 69.19 अंक की तेजी के बीच बीएसई की शीर्ष छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 33,985.46 करोड़ रूपए की बढ़त रही। सबसे अधिक 8,853.68 करोड़ रुपये की बढ़त रिलायंस इडस्ट्रीज (आरआईएल) में दर्ज की गई। सप्ताहांत पर उसका एमकैप 3,57,698.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उसके शेयर 2.54 प्रतिशत की साप्ताहिक उछाल के साथ 1102.95 रूपए पर रहे। आरआईएल ने 05 सितंबर को अपनी 4जी सेवा जिओ लांच की है और उसे इसका फायदा भी मिलता दिख रहा है। 

आरआईएल के बाद एमकैप में सरकारी तेल एवं गैस खनन कंपनी ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 7,871.05 करोड़ रूपए की बढ़ोतरी के साथ 2,22,870.52 करोड़ रूपए, टीसीएस का 7123.10 करोड़ रूपए की बढ़त के साथ 472,370.69 करोड़ रूपए, एचडीएफसी का 3,930.07 करोड़ रूपए की बढोतरी के साथ 2,25,595.02 करोड़ रूपए, एचडीएफसी बैंक का 3,838.92 करोड़ रूपए की बढ़ोतरी के साथ 3,33,845.99 करोड़ रूपए और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का 2,368.64 करोड़ रूपए की वृद्धि के साथ 2,07,650.48 करोड़ रूपए पर पहुंच गया।

इसके अलावा शीर्ष दस में शामिल तीन अन्य कंपनियों का एमकैप 12,294.41 करोड़ रूपए घट गया है। सबसे ज्यादा 7,908.95 करोड़ रूपए का नुकसान आईटीसी को तथा इसके बाद 3985.20 करोड़ रुपये की हानि इंफोसिस को और 400.24 करोड़ रूपए का घाटा एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (एचयूएल) को उठाना पड़ा। 

सप्ताहांत पर आईटीसी का एमकैप 3,07,165.09 करोड़ रूपए, इंफोसिस का 2,39,571.33 करोड़ रूपए और एचयूएल का 1,97,013 करोड़ रूपए रहा। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई के एम-कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह 1,97,485.05 करोड़ रूपए पर टिका है। भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 1,97,485.05 करोड़ रूपए पर स्थिर रहा। 

बाजार पूंजीकरण में टीसीएस का वर्चस्व बना हुआ है। उसके बाद क्रमश: आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, ओएनजीसी, सीआईएल, एसबीआई और एचयूएल का स्थान रहा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.