इन्फोसिस प्राइज 2016 के विजेताओं की घोषणा

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 05:03:44 AM
Infosys Prize 2016 winners announced

बेंगलुरू। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राचार्य कैवन मुंशी और फरीदाबाद के ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एण्ड टेक्नोलाजी इंस्च्ट्यिूट के कार्यकारी निदेशक डा गगनदीप कांग समेत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और मानविकी के विभिन्न क्षेत्रों के छह लब्धप्रतिष्ठ विद्वानों को इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन आईएसएफ के इन्फोसिस पुरस्कार 2016 से समानित किए जाने की आज घोषणा की।

ये पुरस्कार इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस, मानविकी, आयुर्विज्ञान, गणितीय विज्ञान, फिजिकल साइंस और समाज शास्त्र में दिए गए हैं।

फाउंडेशन ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार के तहत 65 लाख रुपए, 22 कैरट सोने का मेडल और एक प्रमाणपत्र दिया गया है। इन्फोसिस प्राइज 2016 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 7 जनवरी, 2017 को बेंगलुर में किया जाएगा।

पुरस्कार विजेता हस्तियों में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूर के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. वी कुमारन को इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुनील अमृत को मानविकी, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्राचार्य प्रो अक्षय वेंकटेश को गणित-विज्ञान और साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरवनंतपुरम के निदेशक डा अनिल भारद्वाज भौतिक शास्त्र भी शामिल हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.