इंडोनेशियाई कंपनी में अपनी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 03:37:05 PM
Its 30 percent stake in the Indonesian company

नई दिल्ली। टाटा पावर इंडोनेशिया स्थित कोयला कंपनी पीटी अरूतमिन में अपनी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी संशोधित समझौते के बाद यह बिक्री 24.664 करोड़ डालर में की जा रही है जो पहले की बात चीत की तुलना में काफी कम है। संशोधित समझौते में पहले की कुछ देनदारियों को भी शामिल किया गया है।

टाटा पावर ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘पीटी अरूतमिन के बिक्री मूल्य को संशोधित कर 24.664 करोड़ डालर किया गया है। पहले इसका मूल्य 39 करोड़ डालर आंका गया था। इसका कारण पूर्व के खनम अनुबंधों के संबंध में कुछ दावों के समाधान के अंतर्गत करीब 8.0 करोड़ डालर की देनदारी तथा अन्य कानूनी देनदारियां के मद में करीब 5.0 करोड़ डालर का भुगतान शामिल है।’                   -एजेंसी
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.