जापान के प्रधानमंत्री का 2018 तक अफ्रीका में 30 अरब डॉलर निवेश का वादा

Samachar Jagat | Saturday, 27 Aug 2016 05:00:47 PM
Japan's prime minister pledged to invest $ 30 billion in Africa by 2018

नैरोबी, एएफपी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आज कहा कि वर्ष 2018 तक जापान अफ्रीका में 30 अरब डॉलर का निवेश करेगा जिसमें 10 अरब डालर का निवेश ढांचागत सुविधाओं में किया जायेगा। 

अबे ने यहां एक शिखर सम्मेलन में कहा, ''निजी क्षेत्र से होने वाले निवेश को भी यदि मिलाया जाता है तो मुझे उम्मीद है कि कुल वास्तविक निवेश 30 अरब डालर के करीब होगा।“ 

दूसरी तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि ऊंची रहेगी : सर्वेक्षण

अबे ने टोक्यो इंटरनेशनल कन्फ्रेंस ऑन अफ्रीकन डेवलपमेंट को संबोधित करते हुये कहा, ''यह वह निवेश है जिसका अफ्रीका के भविष्य पर विश्वास है।“ अबे सम्मेलन के दौरान अफ्रीका के दर्जनों नेताओं से मुलाकात करेंगे। इनमें केन्या के राष्ट्रपति उहर केन्याता और दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुमा प्रमुख हैं। 

यह पहला मौका है जब अफ्रीकी विकास पर केन्द्रित तोक्यो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन अफ्रीका में किया जा रहा है। इससे पहले पांचों कार्यक्रमों का आयोजन जापान में ही किया गया। 

भारत-अमेरिका रणनीतिक-वाणिज्यिक बातचीत में भविष्य की रूपरेखा पर होगी चर्चा

सम्मेलन का मकसद अफ्रीका के साथ व्यापार और सहायता को बढ़ावा देना है। जापान का मानना है कि क्षेत्र में चीन के प्रभाव को कम करने की लड़ाई में मात्रा पर गुणवत्ता भारी पड़ेगी। हालांकि, अफ्रीका में टोक्यो की पहले से ही स्थापित मौजूदगी है लेकिन उसके वित्तीय महत्व को उसके क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धी चीन ने लंबे समय से दबा दिया है। 

चीन का अफ्रीका के साथ 2015 में कुल 179 अरब डालर का व्यापार रहा है जबकि जापान का व्यापार 24 अरब डॉलर ही रहा है। 

एजेंसी

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.