जेट के घरेलू फ्लाइट कोड शेयर करेगी केन्या एयरवेज

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 05:27:23 PM
Kenya Airways will code share on Jet Domestic Flight

नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज ने केन्या की राष्ट्रीय एयरलाइंस केन्या एयरवेज के साथ कोडशेयर का विस्तार किया है। इसके बाद अब जेट के चुनिंदा घरेलू मार्गों की उड़ानों पर भी केन्या एयरवेज फ्लाइट कोड साझा करेगी। 

कंपनी ने आज बताया कि केन्या से आने वाले यात्रियों के लिए मुंबई, नई दिल्ली, अहमदाबाद तथा हैदराबाद के बीच जेट की उड़ानों में केन्या एयरवेज की भी सीट हिस्सेदारी होगी। 

केन्या एयरवेज दिल्ली-मुंबई-दिल्ली मार्ग पर सात दैनिक उड़ानों, मुंबई से अहमदाबाद तथा मुंबई से हैदराबाद के बीच पांच-पांच दैनिक उड़ानों पर अपनी फ्लाइट कोड जारी करेगा। 

यह समझौता आज से ही लागू हो गया है। इसके अलावा केन्या एयरवेज की मुंबई-नैरोबी मार्ग पर पहले की तरह जेट एयरवेज फ्लाइट कोड साझा करता रहेगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.