अक्टूबर में मारुती ने बेची रिकार्ड तोड़ कारें

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 09:13:10 PM
Maruti sold a record-breaking cars in October

घरेलू यात्री वाहन बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया का दबदबा कायम है। अक्टूबर महीने में देश में सबसे अधिक बिकने वाली 10 यात्री वाहनों में से 7 मॉडल्स मारुति के रहे। शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाले वाहनों में मारुति की ऑल्टो पहले स्थान पर कायम रही। माह के दौरान कंपनी ने 18,854 ऑल्टो कारें बेचीं। पिछले साल अक्टूबर में ऑल्टो की बिक्री 22,861 यूनिट्स रही थी।

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकडों के अनुसार, मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर 15,201 यूनिटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अक्टूबर, 2015 में यह आंकड़ा 21,084 यूनिटों का रहा था। इसी तरह मारुति की वैगन आर 15,075 यूनिटों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

पिछले साल 14,734 यूनिटों के साथ वैगन आर चौथे स्थान पर थी। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट 14,611 यूनिटों के साथ चौथे स्थान पर रही। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने स्विफ्ट की 17,669 यूनिट्स बेची थीं। मारुति की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी ह्यूंदै की ग्रैंड i-10 बिक्री के लिहाज से 14,530 यूनिट्स के साथ 5वें स्थान पर रही।

पिछले साल इतने ही वक्त में कंपनी ने ग्रैंड i-10 की 14,079 यूनिट्स बेची थीं। वहीं ह्यूदै की प्रीमियम हैचबैक एलीट i-20 11,532 यूनिट्स के साथ 6वें स्थान पर रही। मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो 10,718 यूनिट्स की बिक्री के साथ 7वें स्थान पर रही। वहीं कंपनी की एसयूवी विटारा ब्रेजा 10,056 यूनिट्स की बिक्री के साथ 8वें स्थान पर रही।

रेनॉ की प्रवेश स्तर की क्विड 9,801 यूनिट्स की बिक्री के साथ 9वें और मारुति की कॉम्पैक्ट सेलेरियो 9,581 यूनिट्स की बिक्री के साथ 10वें स्थान पर रही। होंडा की कारों की मध्यम आकार की सेडान सिटी, कॉम्पैक्ट सेडान अमेज तथा महिंद्रा की बलेरो तथा हुंदै की क्रेटा शीर्ष 10 में स्थान नहीं बना पाईं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.