नोटबंदी के बाद के 14 दिनों में जन धन खातों में जमा हुए करीब 27,000 करोड़ रूपए

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 02:50:52 AM
nearly rs 27000 crore fund deposit in jan dhan accounts after demonetisation

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 रूपए के पुराने नोटों को बंद करने के ऐलान के बाद के 14 दिनों में जन धन खातों में जमा रकम में करीब 27,200 करोड़ रूपए का इजाफा हुआ है। 

करीब 25 करोड़ 68 लाख जन धन खातों में कुल जमा राशि 70,000 करोड़ रूपए के आंकड़े को पार कर चुकी है और 23 नवंबर को यह आंकड़ा 72,834.72 करोड़ रूपए था। नौ नवंबर को इन खातों में 45,636.61 करोड़ रूपए जमा थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आठ नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद जन धन खातों में 27,198 करोड़ रूपए जमा हुए हैं। बहरहाल, 25 करोड़ 68 लाख जन धन खातों में से 22.94 फीसदी खातों में अब भी एक रूपया नहीं है । 
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.