रिलायंस ग्रुप का आईओटी सेवा उद्यम ‘अनलिमिट’

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 03:15:22 PM
Reliance group IOT service enterprises 'Anlimit'

मुंबई। अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस ग्रुप ने आज सिस्को जेसपर के साथ रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की जिसके तहत वह एक नया उद्यम ‘अनलिमिट’ शुरू करेगा और भारत में उद्यमी ग्राहकों के लिए इंटरनेट आफ थिंग्स आईओटी सेवा उपलब्ध कराएगा। 

रिलायंस ग्रुप के समूह प्रबंध निदेशक अमिताभ झुनझुनवाला ने कहा,‘भारत में कनेक्टेड डिवाइसों की संख्या 2020 तक बढक़र लगभग तीन अरब होने का अनुमान है जो कि इस समय 20 करोड़ है इस लिहाज से भारत में आईओटी सेवाओं के लिए बड़ी संभावनाएं हैंं।’

उन्होंने कहा कि देश में आईओटी सेवाओं से कारोबार भी 5.6 अरब डालर से बढकर 2020 तक बढक़र 15 अरब डालर होने की उम्मीद है। अनलिमिट का मुख्य कार्याधिकारी जुएरगन हेस को बनाया गया हैं।                  -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.