जियो ने 83 दिन में जोड़े पांच करोड़ उपयोक्ता

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 03:39:36 AM
Reliance Jio crosses 50 million subscriber mark in 83 days

नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली नई कंपनी रिलायंस जियो ने तीन महीने से भी कम वक्त में पांच करोड़ उपयोक्ता जोड़े हैं। गौरतलब है कि कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है।

सूत्रों के अनुसार कंपनी ने पांच सितंबर को अपने परिचालन के बाद से अब तक हर मिनट 1000 और हर दिन छह लाख ग्राहक जोडऩे का कीर्तिमान बनाया है।

कंपनी ने बताया कि 83 दिनों में उसके उपयोक्ताओं की संख्या पांच करोड़ को पार कर गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.