जियो देगा अब ग्राहकों को 120 जीबी फ्री डेटा

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 08:23:37 PM
Reliance jio Will give customers 120 GB free data

नई दिल्ली। 31 मार्च तक फ्री कॉलिंग और डेटा सर्विस दे रही रिलायंस जियो अब नया धमाका करने वाली है। इसके तहत ग्राहक अब 120 जीबी डेटा फ्री प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उसे एक साल का रिचार्ज एक साथ करवाना होगा।

अभी तक फ्री कॉलिंग और डेटा सर्विस दे रही रिलायंस जियो एक अप्रेल सेअपनी सेवाओं के लिए चार्ज वसूलने वाली है। रिलायंस जियो ने हालांकि इसके तहत ग्राहकों को सस्ता डेटा उपलब्धि करवाने के लिए प्राइम मेंबरशिप का ऑफर दिया है। जिसके लिए उसे 31 मार्च तक रजिस्टर्ड करना होगा। 

जानकारी के अनुसार 60 जीबी डेटा फ्री (303 रुपए प्लान) और 120 जीबी डेटा फ्री (499 प्लान) का उपयोग करवाने वाले ग्राहक को एक साल का रिचार्ज एक साथ कराना होगा। अगर 303 रुपए वाला प्लान लिया जाता है तो ग्राहक को 3636 रुपए का रिचार्ज एक साथ कराना होगा।

इसमें ग्राहक को 28 जीबी/महीने डेटा के साथ 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसी तरह उसे 60 जीबी फ्री डेटा मिल सकेगा। वहीं, 499 प्लान के तहत ग्राहक को एक साल के लिए एक साथ 5,988 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसके तहत उसे 120 जीबी फ्री डेटा मिलेगा। ग्राहकों को यह डेटा प्रतिमाह दस जीबी के रूप में मिलेगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.