खुलासा, 16 नवंबर तक जनधन खाते में 64 हजार करोड़ से ज्यादा जमा

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 09:42:19 AM
Revealing, till November 16 to 64 thousand crore Jan Dhan accounts deposits

नई दिल्ली। नोटबंदी के 8 दिन बाद जनधन खातों में 64,252.15 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। संसद में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा को लिखित जवाब में बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देश भर में 16 नबंवर तक कुल 25.58 करोड़ खातों में 64,252.15 करोड़ रुपए जमा हुए।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3.79 करोड़ खाते हैं जहां 10,670.62 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। उसके बाद पश्चिम बंगाल के 2.44 करोड़ खातों में 7,826.44 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

राजस्थान तीसरे स्थान पर है जहां के 25.58 करोड़ खातों में 5.98 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी बैंक ने अपने कर्मचारियों को यह निर्देश नहीं दिया है कि वह खातों में 1 या 2 रुपए जमा करें, ताकि जीरो बैलेंस न दिखे।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.