रेलवे में इस साल होगा सवा लाख करोड़ रूपए का निवेश : मनोज सिन्हा

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 03:05:01 PM
This year twenty lakh crore would be invested in railways Manoj Sinha

जौनपुर। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में भारतीय रेल में सवा लाख करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा। सिन्हा आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि रेलवे में गत वर्ष एक लाख करोड़ रूपए निवेश किया गया था। अगले पांच वर्षों के लिए साढ़े आठ लाख करोड़ रूपए के निवेश की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस अनुपात में देश की आबादी बढ़ी है उस अनुपात में भारतीय रेल का नेटवर्क नहीं बढ़ा। यात्रियों की संख्या में 20 गुना और माल ढुलाई की संख्या में नौ गुना की बढ़ोत्तरी हुई, मगर उसके अनुपात में रेल के नेटवर्क में केवल सवा दो गुना ही बढ़ोत्तरी हुई है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.