जियो की नई पेशकश की समीक्षा करेगा ट्राई

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 10:30:58 PM
TRAI to review new offer of Jio

नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने आज कहा कि वह रिलायंस जियो की नई पेशकश की समीक्षा करेगा।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने आज घोषणा की कि उसकी अपने मौजूदा व नये ग्राहकों के लिए निशुल्क वॉयस व डेटा पेशकश अब 31 मार्च 2017 तक होगी। पहले यह योजना 31 दिसंबर तक के लिए थी।

इस बारे में पूछे जाने पर ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा, ‘‘हम इसकी समीक्षा करेंगे। हमारे समक्ष जो भी शुल्क दर दाखिल किया जाता है उसकी जांच पड़ताल है। हम उचित समय पर प्रतिक्रिया देंगे।’’

रिलायंस जियो के पास 4जी सेवा का लाइसेंस है और उसने तीन महीने में ही 5.2 करोड़ ग्राहक बना लिए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.