अमेरिकी फेडरल प्रमुख ने ब्याज दर में जल्दी ही वृद्धि का संकेत दिया

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 08:53:13 AM
US Fed chief signaled interest rate hike soon

वाशिंगटन। अमेरिका फेडरल रिजर्व की प्रमुख जैनेट येलेन ने आज जल्दी ही ब्याज दर में वृद्धि किये जाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत आगे भी दिखाई देते हैं, तो ब्याज दर में वृद्धि की जा सकती है।

जेनेट ने दोनों संसद की आर्थिक समिति की बैठक के समक्ष कहा, ‘इस साल की शुरूआत में हल्की वृद्धि के बाद अमेरिका की आर्थिक वृद्धि में तेजी आयी है। इस साल पहली छमाही में केवल एक प्रतिशत की वृद्धि दर के बाद मुद्रास्फीति समायोजित सकल घरेलू उत्पाद में तीसरी तिमाही में करीब तीन प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है।’

उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व को आर्थिक वृद्धि में सुधार की उम्मीद है जिससे श्रम बाजार की स्थिति मजबूत होगी और मुद्रास्फीति को लेकर समिति के दो प्रतिशत के लक्ष्य को एक-दो साल में प्राप्त किया जा सकता है।                -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.