चंडीगढ़ देश का पहला ‘नकदी रहित’ शहर बनने की ओर अग्रसर

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 04:39:10 AM
UT Chandigarh set to become cashless city

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने उसे देश का पहला ‘नकदी रहित’ शहर बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने आज एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि शहर को 10 दिसंबर तक देश का पहला ‘नकदी रहित’ शहर बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

यह निर्णय किया गया है कि पहले सभी ई-संपर्क केंों को डिजिटल माध्यम से भुगतान लेने में समर्थ बनाया जाएगा। इसके लिए कार्ड स्वैप मशीन इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। एक बार इस प्रणाली के चालू हो जाने पर प्रशासन के कार्यालयों में नकदी स्वीकार नहीं की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.