बर्लिन। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर जारी तनातनी के परिप्रेक्ष्य में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक रॉबर्टो एजेवेदो ने मंगलवार को कहा कि व्यापार युद्ध का कोई विजेता नहीं होता बल्कि इससे वैश्विक आर्थिक प्रगति खतरे में पड़ती है।
चीनी मिलों को 4,000 करोड़ रुपए का सस्ता कर्ज उपलब्ध कराएगी उत्तर प्रदेश सरकार
रॉबर्टो एजेवेदा ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित एक औद्योगिक कार्यक्रम में कहा कि व्यापार युद्ध की आशंकाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं। इस प्रकार के तकरार बढऩे से रोजगार, विकास और स्थिरता सब पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वैश्विक व्यापार युद्ध से अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहयोग खतरे में आ जाएगा और वैश्विक व्यापार में करीब 70 फीसदी की कमी आ जाएगी।
व्यापार युद्ध: चीन ने कहा गले पर छुरी रख कर बात करना चाहता है अमेरिका
इससे ऐसे हालात बनेंगे, जिनमें कोई विजेता बनकर नहीं उभरेगा और सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे। यूरोपीय संघ के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर भी करीब 1.7 फीसदी घट जाएगी। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ ऐसा नहीं होने दे सकता है। व्यापार संबंधी विवादों को सुलझाने के तरीकों और व्यापर को हानि पहुंचाने वाले कार्यों से संबंधित सुधार करने के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्य राष्ट्रों को सुधारों पर इस पर सहमति बनानी होगी।
जानिए आज के सोने और चांदी के दाम, गोल्ड हुआ 175 रुपए मजबूत, चांदी हुई 190 रुपए महंगी
रॉबर्टो ऐजेवेदो ने कहा कि व्यवस्था को बेहतर होना ही चाहिए और यह बहुत जरूरी भी है। इसकी बेहतरी के लिए काम करने के दौरान यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यह बदलती आर्थिक जरूरतों के प्रति अधिक जिम्मेदार हो।