राजस्थान में वर्ष 2017 में पन्द्रह सार्वजनिक अवकाश घोषित

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 08:36:14 PM
15 public holiday declared in rajasthan in year 2017 

जयपुर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर पठित परक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत राजस्थान में वर्ष 2017 में सार्वजनिक अवकाशों की आज सूची घोषित की।

आदेश के अनुसार वर्ष 2017 में जनवरी से दिसम्बर माह के दौरान कुल 15 सार्वजनिक अवकाश घोषित किये गए हैं। इनमें 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस, 13 मार्च-धुलण्डी, एक अप्रैल-र्वाषिक बैंक खाता बन्दी, 4 अप्रैल- रामनवमी, 14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जयन्ती, 26 जून- ईदुलफितर (चांद दिखाई देने की दशा में), 7 अगस्त- रक्षाबंधन, 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस/ जन्माष्टमी, 2 सितम्बर- ईदुलजुहा (चांद दिखाई देने की दशा में), 30 सितम्बर- विजयादशमी, 2 अक्टूबर- गांधी जयन्ती, 19 अक्टूबर- दीपावली, 20 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा, 4 नवम्बर- गुरुनानक जयन्ती, 25 दिसम्बर- क्रिस्मस डे को अवकाश रहेगा।

इसके अतिरिक्त नौ अप्रैल को महावीर जयन्ती और एक अक्टूबर को मोहर्रम होने के साथ-साथ रविवार भी होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.