बुली कोल गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 08:12:56 AM
2 Coal bully gang member arrested

चित्रकूट।  उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की मानिकपुर पुलिस ने पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गैंग के दो इनामी डकैतों को हलकी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार देर शाम दी। मानिकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय यादव ने बताया, कोलान और गोबरहाई गांव के बीच विजयपाल के डेरा के पास पुलिस को देख कर दो लोग भागने लगे, ललकारने पर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस ने भी अपने बचाव में फायर किये। दोनों बदमाश घबरा कर आत्म समर्पण कर दिया। उन्होंने बताया, पूछने पर एक ने अपना नाम लवलेश कोल निवासी ग्राम निही और दूसरे ने चुनकावन निवासी बरहा गांव बताया। लवलेश पर पांच हजार रुपये और चुनकावन पर एक हजार रुपये का सरकारी इनाम है।

दोनों पांच लाख रुपये के इनामी डकैत बबुली कोल गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और जिले के कई थानों में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.