बिहार के औरंगाबाद में भाकपा माओवादी के 2 उग्रवादी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 12:49:12 PM
2 CPI Maoist militants arrested in Bihar's Aurangabad

औरंगाबाद। बिहार में उग्रवाद प्रभावित औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से सोमवार को तडक़े पुलिस ने प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी विनोद चंद्रवंशी अपने घर खैरा मोहन गांव और राधेश्वर पासवान अपने घर पहाड़पुर आया हुआ है। इसी आधार पर गांव की घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि विनोद और राधेश्वर पर वर्ष 2011 में डिउरी गांव में सडक़ निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के बेस कैंप पर हमला कर जेसीबी मशीन जलाने का आरोप है। पुलिस माओवादियों से पूछताछ कर रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.