गुजरात हाई कोर्ट में 21 जजों के पद रिक्त

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 06:52:03 PM
21 seats vacant for judges in gujrat high court

अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट में न्यायधीशों के 21 पद खाली पडे हुए हैं।

राज्यसभा सांसद और रिलायंस समूह के कारपोरेट संचार विभाग के अध्यक्ष परिमल नथवाणी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि यह जानकारी उनके एक सवाल के जवाब में आज सदन में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पी पी चौधरी ने दी।

नथवाणी ने बताया कि मंत्री ने अपने जवाब में कहा है कि गुजरात हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के लिए कुल 52 पद स्वीकृत हैँ जिनमें से 21 अब भी रिक्त हैं। पूरे देश भर के सभी 24 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 1079 हैं जिनमें से 428 रिक्त हैँ। 

गुजरात उच्च न्यायायल में कुल लंबित मामलों की संख्या 87072 है जिनमें से 30372 फौजदारी और शेष दीवानी प्रकृति के हैं। सभी उच्च न्यायालयों में लंबित मुकदमों की संख्या 3870373 है। 

उच्चतम न्यायालय में जजों के कुल स्वीकृत 31 पदों में से सात खाली है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.