राजस्थानः प्रदेश में विभिन्न अपराधों में 442 गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 05:55:55 PM
442 arrested for various offenses in rajasthan

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने जिलों में विभिन्न गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को पकड़ने के अभियान के तहत प्रदेश में गत सप्ताह विभिन्न अपराधों में 442 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं। 

इस सम्बन्ध में राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को विडियों कॉन्फ्रेसिग के द्वारा महिलाओं के साथ ेडाड, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालों पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये थे। 

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ ेडाड करते पाये गये 5 व्यक्तियों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 143 व्यक्तियों, जुआ व सट्टे खेलने वाले 222 व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वाले 72 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार 442 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे नियमानुसार विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.