रेल दुर्घटना पर नीतीश, लालू ने शोक व्यक्त किया

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 01:30:27 PM
A train accident Nitish Lalu Prasad has condoled

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस के रविवार तडक़े कानपुर में पुखरायां के पास दुर्घटनाग्रस्त होने पर शेक व्यक्त किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल दुर्घटना पर गहरा शोक करते हुए राज्य के अधिकारियों को उत्तर प्रदेश और रेलवे के अधिकारियों से संपर्क में रहने का आदेश दिया है।

इस बीच उन्होंने अधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल पर जाने का भी निर्देश दिया है। नीतीश ने हताहत और घायल यात्रियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों को बिहार सरकार हरसंभव सहायता करेगी और इस मुश्किल घड़ी में सरकार उनके साथ है।

इधर, पूर्व रेल मंत्री और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हमारी पीडि़त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे रविवार तडक़े कानपुर के पुखरायां स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे। हादसे में अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.