जालौन में हुए सडक़ हादसे में युवक की मौत

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 08:59:08 AM
alaun young man killed in road accident

जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन के आटा क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार आटा कस्बा निवासी शिव नारायण अहिरवार (35) किसी काम से सडक के किनारे पैदल जा रहा था।

आटा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार एक वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। इस सिलसिले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.