भिवाड़ी में अपालो सर्कस के पांडाल में लगी

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 10:55:57 PM
Apalo circus hall was in Bhiwadi

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में शनिवार दोपहर अपोलो सर्कस के पांडाल में आग लगने से सामान का काफी नुकसान हुआ लेकिन इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से सर्कस के पांडाल में आग लग गई।

जिसमें कुछ ही पलो में सर्कस केम्पस तबाह हो गया। गनीमत रही शो चालू होने में कुछ समय पहले यह आग लगी वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों ने बताया कि अभी तक के हादसे में हुए नुकसान का कोई आंकलन नहीं हो पाया है।

आग से दर्शकों के बैठने के लिए लगी कुर्सियां भी जल कर राख हो गई। आग के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया तथा सर्कस कलाकार भी इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.