राजस्थान के तीन खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार, सीएम ने दी बधाई

Samachar Jagat | Monday, 29 Aug 2016 09:40:57 PM
arjuna award to 3 players of rajasthan CM congratulates jaipur

जयपुर। राजस्थान के तीन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर चारों ओर खुशी की लहर है। 

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं अपूर्वी चंदेला (निशानेबाजी), रजत चौहान (तीरंदाजी) एवं संदीप सिंह मान (पैरा एथलीट) को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है।  

राजे ने कहा कि इन युवा खिलाड़ियों की ये उपलब्धि प्रदेश की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.