गहलोत ने सलीम कागजी के निधन पर दुख जताया

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 02:12:01 PM
ashok gehlot expressed grief over the demise of salim kagazi

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनाब सलीम कागजी के इंतकाल पर गहरा दुख जताया है।

गहलोत ने एक संदेश में अपने गम का इजहार करते हुए कहा है कि मरहूम जनाब सलीम कागजी द्वारा जयपुर शहर कांग्रेस और राजस्थान से हज करने जाने वालों की जो खिदमत दी है, उसके लिये उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने परवरदिगार से मरहूम सलीम कागजी को जन्नैतुल फिरदौस में जगह अता करने और गमजदा परिवार को यह सदमा सहन करने की ताकत देंने की दुआ की।

उल्लेखनीय है कि कागजी का लम्बी बीमारी के बाद कल सायं इन्तकाल हो गया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.