केजरीवाल ने पूछा-क्या बीजेपी सांसद ढाई लाख रुपए में कर रहे बेटी की शादी

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 12:28:13 PM
Asked Kejriwal BJP MP daughter wedding in 2 5 lakh rupees

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद महेश शर्मा पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि नोटबंदी के बाद क्या वह अपनी बेटी की शादी केवल ढाई लाख रुपये में करने जा रहे हैं? आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पूछा, भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है।

क्या वह सारी पेमेंट चेक से कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपये में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए? आप केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद किए जाने का विरोध कर रही है। विपक्ष ने नोटबंदी के खिलाफ सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.