BJP ने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में जीत दर्ज की

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 03:55:09 PM
BJP won in Gujarat civic polls

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नोटबंदी पहल के बाद बीजेपी को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी ने स्थानीय निकायों के चुनाव में दो नगर निगमों और एक तालुक पंचायत पर कब्जा कर लिया। इन चुनावों के  परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। विभिन्न नगर निगमों, तालुक और जिला पंचायतों के लिए हो रही मतगणना में भी बीजेपी 31 में से 23 सीटों पर आगे चल रही है।

इन जिला पंचायतों की सीटों पर उपचुनाव हुआ है। गुजरात राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार बीजेपी ने वलसाड जिले के वापी नगर निगम में जीत दर्ज की और कुल 44 में से 41 सीटों पर कब्जा जमाया हैै। इन स्थानीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस के खातों में केवल तीन सीट ही आ सकी। वापी नगर निगम पर पूर्व में भाजपा का कब्जा था।

इसी तरह, सूरत के कनकपुर-कानसाड नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने विरोधियों का करीब-करीब सूपड़ा साफ कर दिया और 28 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की। एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली। इस सीट पर भी पूर्व में भाजपा का ही कब्जा था।

राजकोट में भाजपा ने गोंडाल तालुक पंचायत सीट जीत ली है और कुल 22 सीटों में से 18 पर कब्जा जमाया है। यहां पर उप चुनाव हुआ था। कांग्रेस के खाते में केवल चार सीट ही आई। इससे पहले गोंडाल तालुक पंचायत पर कांगे्रस का कब्जा था।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.