जोधपुर ISRO परिसर में धमाके की खबर से मचा हड़कंप!

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 03:35:14 PM
bomb blast mockdrill at isro campus jodhpur 

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर के कुड़ी भगतासनी स्थित इसरो के सेंटर में मंगलवार सुबह जोरदार धमाके की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खबर से सहमे लोग घर से बाहर तभी इसरो से पुलिस कंट्रोल रूम को बम धमाके की सूचना दी गई। कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और दमकलें मौके पर पहुंच गई।

लोगों ने तब राहत की सांस ली जब इस बात का पता चला कि जिला कलक्टर और पुलिस कमिश्नर ने इसरो में पुलिस सहित कई विभागों की मॉक ड्रिल आयोजित की थी। यह मॉकड्रिल सुबह करीब 11.05 बजे की गई जिसमें इसरो ने धमाके की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जहां से वायरलेस के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों व दमकलों को भी सूचित किया गया। वहीं चिकित्सा विभाग की टीम भी इस मॉकड्रिल का हिस्सा रही। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि ये मॉक ड्रिल थी।

जिला कलक्टर और पुलिस कमिश्नर इसरो के साथ मिलकर विभिन्न विभागों के लिए एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का रेस्पॉन्स टाइम देखा गया। फिलहाल इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के रेस्पॉन्स टाइम का भी आकलन किया जा रहा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.