पुस्तकें सस्ती दर पर उपलब्ध होनी चाहिए : हर्षवर्धन

Samachar Jagat | Saturday, 27 Aug 2016 03:46:41 PM
 Books should be available at affordable prices Harsha

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि पाठकों को पुस्तकें सस्ती दर पर मिलनी चाहिए और पुरस्कार तथा उपहार जैसे सामाजिक प्रतिष्ठा के कार्याें से किताबों को जोडऩे की संस्कृति विकसित की जानी चाहिए।

डॉ हर्षवर्धन ने यहां प्रगति मैदान में 22वें दिल्ली पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि सस्ती कीमत पर पुस्तक उपलब्ध कराने को लेकर प्रकाशकों की कर व्यवस्था में ढील देने जैसी मांगे सही हैं और वह उनकी इस चिंता को गंभीरता से सरकार में संबद्ध पक्ष के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने प्रकाशकों की समस्या को सही ठहराया, लेकिन कहा कि महंगी पुस्तकें सामान्य पाठक खरीद नहीं पाते है इसलिए किताबों की दर कम होनी चाहिए। इसके लिए नई कर प्रणाली में प्रकाशन उद्योग को छूट देने की व्यवस्था करने की प्रकाशकों की मांग उचित है और वह उनकी भचता को सरकार के समक्ष उचित मंच पर रखेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.