झालावाड़ एवं चित्तौडग़ढ जिलो को दिव्यांग सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 01:59:54 PM
chittorgarh and Jhalawar districts will be nationally awarderd for features divyanga

जयपुर। देश में विशेष योग्यजनों के लिए सुलभ आवागमन हेतु सुविधा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान के दो जिलो के कलेक्टारों को आगामी तीन दिसम्बर को नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विशेष योग्यजन दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में झालावाड़ जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी तथा चित्तौडग़ढ जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों जिलो के अलावा मध्यप्रदेश के इन्दौर, केरल के कन्नूर जिलों को भी इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि झालावाड़ जिले में विशेष योग्यजनों के लिए रेम्प, लिफ्ट, राजकीय कार्यालयों, नगरपालिकाओं, स्कूलों, बैंक, छात्रावासों, कोर्ट, बस स्टेण्ड इत्यादि पर उनकी सुविधानुसार शौचालय निर्माण जैसे कार्य राजकीय नियमानुसार कराये जाने पर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उपलब्ध करवाये जाने वाली कल्याणकारी एवं पुनर्वास सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिये चित्तौडग़ढ़ जिले को भी सम्मानित किया जाएगा। 

वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.