जम्मू-कश्मीर की नकारात्मक छवि पेश करने के लिए महबूबा बरसीं मीडिया पर

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 03:05:41 AM
CM Mehbooba Mufti lashes Media for present negative image of JK

जम्मू। जम्मू-कश्मीर, खासकर घाटी की नकारात्मक छवि पेश करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को मीडिया के एक वर्ग पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वह राज्य और देश में दूरियां बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया के एक विशेष वर्ग के कारण हम देश से दूर होते जा रहे हैं।

महबूबा आज शाम यहां इंडिया ट्रैवेल मार्ट आईटीएम के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि इसका दोषी मीडिया है। चार लोग आईएसआईएस का झंडा उठा लेते हैं तो कई दिनों तक इसकी खबर चलती रहती है। यात्रा का आयोजन सबसे अच्छी तरह किया गया लेकिन इसके बारे में कुछ भी नहीं दिखाया गया।

महबूबा ने कहा कि देशवासियों का कश्मीर घूमने आना अमन में निवेश है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.