विदिशा : कर्फ्यू जारी, स्थिति पुलिस नियंत्रण में

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 01:01:25 PM
curfew continue in Vidisha condition under control of police

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के एक नेता की शनिवार को हुई हत्या के बाद हिंसक घटनाओं के चलते कल से शहर में लगाए गए कर्फ्यू में आज किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई है। विदिशा कलेक्टर अनिल सुचारी ने बताया कि कर्फ्यू में अभी कोई ढील नहीं दी गई है। स्थितियों का आंकलन किया जा रहा है, समीक्षा बैठक के बाद ही छूट दिए जाने के बारे में विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधात्मक मामलों में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से नौ की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये मामले वाहनों और दुकानों में तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटनाओं से जुड़े हैं। 

वहीं कोतवाली थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि शहर के बक्सरिया, मुगलटोला और रामलीला क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक दुकानों तथा वाहनों में तोडफ़ोड़ और आगजनी की घटना के बाद कल दोपहर से पूरे शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.