डेयरी मालिक के चालक से बदमाश आठ लाख 80 हजार लूटकर फरार

Samachar Jagat | Sunday, 25 Sep 2016 12:28:08 PM
Dairy owner lakh 80 thousand crooks robbing the driver fled

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में आज सुबह बदमाश डेयरी मालिक के चालक से आठ लाख 80 हजार रुपए लूटकर कर ले गये। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इगलास निवासी बिट्टे डेयरी मालिक बसंत कुमार का चालक मदन मोहन गाजियाबाद पनीर बेचकर दो अन्य लोगों के साथ अलीगढ़ लौट रहा था। बझेडा इलाके में सडक़ पर आठ-दस लोग झगड़े रहे थे।

उन लोगों को देख चालक ने वाहन रोक दिया। मदन मोहन का कहना है कि इस बीच उन लोगों ने तमंचे के बल पर उनके वाहन में रखे आठ लाख 80 हजार रुपए लूट लिए और भाग गये।

उन्होंने बताया कि चालक द्वारा वाहन रोकने की बात से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लुटेरे उसके संपर्क में थे। इसी लिए उसने अपना वाहन उनके पास रोका। पुलिस का कहना था कि जब लाखों की नगदी लेकर कोई चलता है तो रास्ते में सुरक्षा के मद्देनजर अनजान स्थान पर वाहन नहीं रोकता। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (एजेंसी)

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.