बरेली: नोट बदलवाने के लिए कतार में लगे एक व्यक्ति की मृत्यु

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 02:54:53 PM
 death of a person in line for replacement note at bareilly

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में बैंक से रुपया निकालने के लिए कतार में खड़े एक व्यक्ति की हृदयगति रुक जाने से आज मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार माडल टाउन निवासी कलीम अहमद (52) स्टेट बैंक आफ इण्डिया की शाखा में रुपया निकालने के लिए कतार में लगा था। अचानक हृदयगति रुक जाने से उसकी मृत्यु हो गई।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने स्टेडियम रोड जाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि मृतक आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलावाया।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.