दिल्ली, हरियाणा में भूकंप के झटके

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 08:28:38 AM
Delhi Haryana Tremors

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी राज्य हरियाणा में आज तडक़े मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में तडक़े साढ़े चार बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट 10 किलोमीटर गहराई में था।

इस दौरान शहर में कहीं भी जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। भ्भूकंप के तडक़े आने के बावजूद भी कई लोगों ने इस बारे में ट्वीट किए। इससे पहले पंजाब के जालंधर जिले में कल 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र 13 किलोमीटर गहराई में था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.