नशीला पदार्थ पिलाकर जयपुर में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म!

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 12:07:09 PM
female doctro raped in jaipur

जयपुर। राजधानी जयपुर के श्यामनगर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला चिकित्सक ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप एक चिकित्सक पर लगाया है। महिला थाना दक्षिण ने मामला दर्ज कर जांच गहनता से शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षीय पीडि़ता महिला चिकित्सक ने महिला थाने में रिपोर्ट दी है। उसका कहना है कि आरोपित महेश शर्मा ने धोखे से बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अस्मत लूट ली। पुलिस ने आरोपित महेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच अधिकारी ममता मीणा का कहना है कि आरोपित भी डॉक्टर बताया जा रहा है। अब चिकित्सक है या पीएचडी हॉल्डर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नर्सिंग स्कूल से जुड़ा मामला है, जिसमें पहले भी काफी बवाल हुआ था। साथ ही पीड़िता ने मीडिया को जानकारी नहीं देने का भी एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.