इंदौर में प्लास्टिक कारखाने में आग

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 01:55:17 PM
Fire in plastic factory in Indore

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक प्लास्टिक कारखाने में भीषण आग लग गई। आग पर लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

दमकल सूत्रों के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में कल रात आग लगने की सूचना मिली। दो दर्जन से अधिक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 25 टैंकर पानी की मदद से छह घंटों में आग पर काबू पाया गया।

सूत्रों ने बताया कि कारखाना प्रबंधन हादसे में हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नही है। आग लगने के कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.