आग से पति-पत्नी, सास झुलसे

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 06:18:26 PM
Fire spouse, mother scorched in bharatpur

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में आज आग से एक विवाहिता ,उसका पति एवं सास बुरी तरह झुलस गए।  महिला पिंकी को झुलसी हुई अवस्था में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। शहर के अटलबंद थाना क्षेत्र में विजय नगर कॉलोनी में हुए इस हादसे में महिला के पति मनोज को भी आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सास को प्राथमिक इलाज दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना अटलबंद से थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

गौरतलब है कि मनोज की शादी इसी साल मई में बसुआ निवासी भपकी से हुई थी। मनोज अभी बारहवीं कक्षा में पढ़ रहा है। भपकी ने अपनी सास पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि पति मनोज ने भी आरोप लगाया है कि भपकी ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे बुझाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। मनोज की मां फूलवती का कहना है कि मनोज ने खुद को पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया। इस पर भपकी ने भी खुद को जला लिया। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.