गोवा: सरकारी कर्मचारियों की मांग, नकदी में दिया जाए वेतन

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 12:57:57 PM
Goa government employees demand to be paid in cash

पणजी। सरकार के 500 और 1000 रूपए  के पुराने नोटों के चलन को बंद करने का प्रभाव सरकारी बाबुओं पर भी पड़ रहा है। गोवा के सरकारी कर्मचारियों ने मौजूदा महीने का वेतन उनके खाते में जमा करने के बजाय सरकार से नकद में देने की मांग की है, क्योंकि खाते से नकदी निकासी में उन्हें बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गोवा सरकारी कर्मचारी संघ जीजीईए ने मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेेकर को एक पत्र लिखकर कहा, धन की बैंकों से निकासी को आसान बनाने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन नकदी में जारी किया जाना चाहिए।

जीजीईए के अध्यक्ष जॉन नाजरेथ ने केंद्र सरकार के 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को हो रही परेशानी के बावजूद जीजीईए सरकार के इस कदम की सराहना करता है और इसके सफल होने की कामना भी करता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.