दिव्यांगों का सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता-मुख्यमंत्री

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 04:01:08 PM
 government is committed to empowering of divyanga

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य सरकार दिव्यांगों के कल्याण एवं उनके सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। 

राजे ने कहा कि दिव्यांगजन के हितों की रक्षा एवं उनकी बेहतरी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्व दिव्यांग दिवस (तीन दिसम्बर) पर अपने संदेश में प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिक समाज में शारीरिक अक्षमता के नाम पर भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है। हम सभी को दिव्यांगजन के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए उन्हें सामान्य जीवन जीने के लिए सहयोग करना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन भी शारीरिक अभावों को कमजोरी मानने के बजाय पूरे आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान के साथ जीवन में ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लें। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.